फोटो : 9यादव कल्याण सभा की तरफ से श्री कृष्ण भवन में आयोजित फ्री चिकित्सा शिविर में जांच करवा
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की तरफ से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्री कृष्ण भवन में फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 154 मरीजों को निशुल्क ओपीडी सेवाएं व फ्री दवाईयां प्रदान की गई। सभा प्रवक्ता प्रोफेसर सतीश यादव के अनुसार इस बार शिविर में डॉक्टर रवि राव ने मेडिसिन में, डॉक्टर आत्म प्रकाश यादव ने हड्डी रोग में, डॉक्टर सुनील यादव ने सर्जरी में, डॉक्टर सुमन यादव ने स्त्री रोग में डॉक्टर गौतम यादव ने नेत्र रोग में व डॉक्टर कोमल यादव ने दन्त रोग में ओपीडी सेवाएं प्रदान की। संवाद