फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोडवेज कर्मचारियों का ओवरटाइम बंद करने के बाद परिवहन व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है। डिपो की तरफ से बसों के संचालन का रोस्टर तैयार नहीं करने के बाद अब निदेशालय से मिले निर्देशों के बाद चालक-परिचालकों से 48 घंटे की ड्यूटी का फार्मूला लागू किया है। जिसके बाद बुधवार को शहर से लंबी दूरी की बसों का तो संचालन शुरू कर दिया गया लेकिन लोकल रूटों की सुबह और शाम को जाने वाली अंतिम बसों को भी बंद कर दिया है। जिससे बुधवार की शाम को लोकल रूटों पर रोडवेज की सेवाएं प्रभावित रही।
पिछले चार-पांच दिनों से रोडवेज की सेवाएं पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई हैं। जिससे शहर के बस स्टैंड से शाम पांच बजे के बाद जिन रूटों पर बसों का संचालन होता था उन पर बसें नहीं जा रही है। स्थिति यहां तक हो गई है कि लोकल रूटों पर सुबह की पहली और अंतिम बसों को बंद कर दिया गया है। सुबह की पहली और अंतिम बसों के बंद करने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस वजह से इसका सबसे अधिक असर महेंद्रगढ़, नारनौल, कोटकासिम, सोहना, बावल रूट पर पड़ा है। दरसल इन रूटों के चालक-परिचालकों की संख्या कम है जिसकी वजह से आठ घंटे ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों ने अपने-अपने रूटों पर ड्यूटियां लगवा ली है और शेष रूटों को रामभरोसे छोड़ दिया है।
यात्रियों ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
अंतिम समय की बसों को बंद करके विरोध में बुधवार को महेंद्रगढ़, कुंड और भोजावास रूट के यात्रियों ने रोडवेज महाप्रबंधक के साथ उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपकर बसों को बंद करने पर विरोध जताया। शिकायत में यात्री जगदेव सिंह, रविंद्र यादव, सुंदरलाल, सतबीर सिंह सहित अन्य ने बताया कि सुबह महेंद्रगढ़ से 6 बजे, 6.40 बजे और 8 बजे चलने वाली बसों को बंद कर दिया गया । इसी तरह रेवाड़ी शाम 3 बजे, 4 बजे और 5 बजे जाने वाली बसों को भी बंद कर दिया गया है। जिससे नौकरी-पेशा लोगों की मुश्किल बढ़ गई है।

25 किमी के फेर अधिक दूरी की बसें भी बंद
रोडवेज प्रबंधन ने उन बसों का रात्रि ठहराव बंद करने के निर्देश दिए हैं जिन स्टेशनों की दूरी 25 किमी से कम है। इसकी आड़ में अब रोडवेज ने कुछ ऐसे रूटों को भी बंद कर दिया जिनकी दूरी अधिक है। कोटकासिम रूट के यात्रियों ने बताया कि रेवाड़ी-कोटकासिम की दूरी 26 किमी है लेकिन रोडवेज ने इसे 25 किमी बताकर न केवल रात्रि ठहराव बंद कर दिया अपितु अंतिम बस को भी बंद कर दिया है। इसी तरह बावल के लिए भी बसों का रात्रि ठहराव बंद हो गया है।
विज्ञापन


लंबी दूरी की सभी स्थानों की बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। 25 किमी से कम दूरी वाले स्टेशनों का रात्रि ठहराव बंद किया गया है। लोकल रूटों की जो समस्याएं आ रही है उसको भी जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।
-बलवंतसिंह गोदारा, महाप्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें