फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवे दिन भी रहा वकीलों का वर्क संस्पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची रेवाड़ी बार एसोसिएशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र यादव सहित छह अन्य अधिवक्ताओं पर भिवाड़ी की फूलबाग पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रेवाड़ी बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। बुधवार को बार एसोसिएशन के प्रधान सहित अन्य अधिवक्ताओं ने इस मामले में याचिका दायर की है। उधर दसवें दिन भी वर्क सस्पेंड रहने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड के दौरान कोर्ट के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि दस दिन बीतने के बाद भी अलवर पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बार एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र यादव ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट राजस्थान सरकार के खिलाफ याचिका दायर की गई है। फिलहाल याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट इसे मंजूर करेगा अथवा नहीं। उन्होंने बताया कि याचिका में अधिकारों के हनन सहित अन्य अवैध रूप से हिरासत में रखने का उल्लेख कर आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ राजस्थान सरकार को आदेश देने की मांग की गई है। इसके अलावा पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने 25 मई को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जुड़े अधिवक्ताओं ने हड़ताल का आह्वान किया है। इसके साथ ही 25 मई को सभी अधिवक्ता अलवर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जयपुर रेंज के द्वारा जांच अमल में लाई गई थी। उसकी रिपोर्ट के लेने के लिए वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर जाएगा। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया से भी मुलाकात करेगा। जिला बार प्रधान ने बताया कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक वकीलों का विरोध प्रदर्शन इसी प्रकार चलता रहेगा। इस अवसर पर रविदास कौशिक, सतीश डागर, सुरेश यादव, अजय कलाका, राजेंद्र, नरेश यादव, अमर, अमरजीत सोनी, सुजान सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें