ऑल हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप आज
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
क्षेत्र के गांव तुम्बाहेडी में शहीद भगत सिंह युवा खेल क्लब की तरफ से 24 मार्च को ऑल हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही लड़कियों के लिए बैडमिंटन और लड़कों का डबल ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
क्लब के अध्यक्ष जीतू राव ने बताया कि चैंपियनशिप में हरियाणा के सभी जिलों की टीमें भाग लेंगी। दूर से आने वाली टीमों की ठहरने और खाने की व्यवस्था गांव की तरफ से की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार, द्वितीय टीम को 11 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 71 सौ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। क्लब के सदस्य राकेश पहलवान, पीटीआई संजय और सतीश ने बताया कि इस दौरान अंडर-17 व 19 के लिए राज्य टीम के लिए ट्रायल भी लिया जाएगा। इसमें खिलाड़ी को आयु प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। चयनित टीम 29 व 30 मार्च को गाजियाबाद में आयोजित 36वीं नेशनल जूनियर और सब जूनियर शूटिंग बाल में हिस्सा लेगी ।