फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी की सप्लाई बनी जी का जंजाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दूषित पानी की सप्लाई बनी जी का जंजाल
विज्ञापन

धारूहेड़ा।
कस्बा के हाउंसिंग बोर्ड सेक्टर-6 के वार्ड संख्या दो में दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी को लेकर लोगों ने अधिकारियों को भी अनेक बार शिकायत की है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। यहां लगभग पांच सौ से अधिक परिवार रहते हैं। पिछले एक माह से घरों में सीवरेज का पानी सप्लाई हो रहा है। शुरुआत में दस मिनट तो पानी एकदम दूषित आता है। उसके बाद धीरे धीरे पानी का रंग मटमैला हो जाता है। इस पानी से नहाने के कारण कई लोगों को चर्म रोग जैसी बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

---
दूषित पानी की सप्लाई के बारे में वार्ड पार्षद के माध्यम से सूचना मिल चुकी है। संबंधित जेई को समस्या के तत्काल समाधान के लिए कहा गया है। लिकेज होने के कारण दूषित पानी की समस्या आई है। समस्या को जल्द हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भले राम, एसडीओ हुड्डा धारूहेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें