फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीएच चौकीदारों

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीएच चौकीदारों ने सरकार के प्रति जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
रेवाड़ी।
शहर के नेहरू पार्क में जिले की डीटीएच स्कूल चौकीदार यूनियन की बैठक जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वेतनमान में बढ़ोतरी नहीं करने एवं समय पर वेतन नहीं मिलने पर रोष जताया गया। डीटीएच चौकीदारों की मांग है कि उन्हें सरकारी कर्मचारियों के बराबर दर्जा दिया जाए, वेतन बढ़ाया जाए, वरिष्ठता सूची व पहचान पत्र लागू किया जाए व ड्यूटी के दौरान दुर्घटना मृत्यु होने पर आश्रितों को मुआवजा दिया जाए सहित दर्जनों मांगें शामिल हैं। बैठक में कहा गया कि सरकार को अविलंब उनकी मांगों को मानना चाहिए। मंच संचालन राकेश यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर कामरेड राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, हरीसिंह, हुकम सिंह, रामनिवास, मांगेराम, मुन्नी लाल, विरेंद्र, श्रीकृष्ण, राजपाल, चेतराम, हीरालाल, नवीन कुमार, भगत सिंह और अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें