फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिर रहे हैं पशु, अधिकारी निष्क्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में गिर रहे हैं पशु, अधिकारी निष्क्रिय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से कोसली शहर में बनाया गंदे पानी का नाला लोगों के लिए परेशानी बन गया है। बेजुबान पशु इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गहरे नाले में पिछले दिनों गाय गिर गई थी। निकलने के प्रयास में यह चोटिल हो गई। लोगों ने गाय को मुश्किल से बाहर निकालकर उसका उपचार कराया। कस्बावासी सुरेंद्र, अभे सिंह, हरेंद्र कुमार, रोशन लाल, सूबे सिंह ने बताया कि इस नाले को ढकने के लिए कई बार प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि आए दिन गहरे नाले में गिरकर पशु घायल हो रहे हैं।
----------------
मेन बाजार में तो नाले को ढक रखा है। हुडा सेक्टर के साथ में नाला खुला है। इसे शीघ्र ही ढकवा दिया जाएगा। - राकेश कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें