फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार-उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत मिलेेंगे पुरस्कार : उपायुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन के तहत प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त पंकज ने बताया कि इस पुरस्कार योजना के लिए मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल का ब्लॉक स्तर पर चयन करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। इसके अध्यक्ष उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और अतिरिक्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड के दो मुख्याध्यापक इसके सदस्य होंगे। इसी प्रकार जिला स्तर पर मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन योजना के चयन के लिए कमेटी के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त तथा जिला वन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी इस कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं।
प्रत्येक खंड में चुनेंगे चार स्कूल : उपायुक्त पंकज ने बताया कि मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए जिले के प्रत्येक खंड से चार स्कूल चुने जाएंगे, जिसकी प्रोत्साहन पुरस्कार राशि पचास हजार रुपये होगी। जिला स्तर पर मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार राशि एक लाख रुपये होगी, जो कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह है योजना का उद्देश्य
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य विद्यालयों को विद्या अर्जन के लिए आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित करना, विद्यार्थियों को विद्यालय प्रांगण में सजीवता एवं सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना, विद्यालय वातावरण को स्वस्थ एवं सुंदर बनाना, विद्यालय परिसर में पुष्प वाटिकाओं को विकसित करना, विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को वातावरण के प्रति सजीव एवं सजग बनाना, विद्यालय भवनों को रंगाई-पुताई करके आर्कषक बनना, कक्षाओं में उपयोगी अनमोल वचन लिखवाकर विद्यार्थियों के सकारात्मक एवं स्वच्छ चिंतन में वृद्धि करना, विद्यालय भवनों के बरामदों में राज्य एवं राष्ट्र के मानचित्र, राष्ट्रगान एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधान आदि के साथ-साथ नैतिक शिक्षा उन्मुख अनमोल वचन लिखवाकर विद्यार्थियों का मानसिक एवं चारित्रिक विकास करना, खेल मैदानों को विकसित करके खेलने में अभिरूचि वृद्धि करना, विद्यालय मुख्यद्वारों एवं आंतरिक मार्गों को सुंदर बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें