फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे से दो जगह हादसे, बाल-बाल बचे दो लोग, ऊंट की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार की सुबह घने कोहरे के चलते एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दौरान ऊंट गाड़ी सवार एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया जबकि हादसे में ऊंट की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह कोहरे में एक चालक ट्रक में सामान लेकर दिल्ली से जयपुर जा रहा था। कोहरे के कारण साबन ओवरब्रिज से पहले सर्विस रोड पर चला गया और ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। इस दौरान उसने सामने से आ रही एक ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से रेहड़ी चकनाचूर हो गई। हादसे में ऊंट की मौत हो गई, जबकि गाड़ी चालक गांव बिघाना राजगढ़ निवासी बबलू बाल-बाल बच गया। बबलू बावल मंडी से सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था। वहीं जयसिंहपुरा खेड़ा बार्डर के निकट ट्रक ने एक ट्राला को टक्कर मार दी और हाईवे पर बने बरसाती नाले को तोड़ते हुए चाय की दुकान में जा घुसा। हादसे में चाय की दुकान में सो रहा जयसिंहपुरा खेड़ा निवासी किशोरी लाल अंदर ही फंस गया। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। अन्य दुकानदारों ने किशोरी लाल को बाहर निकाला। बुधवार शाम तक ट्रक दुकान में ही फंसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें