फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताएं कल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद गुलाब सिंह की याद में खेलकूद प्रतियोगिताएं कल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल। खंड खोल क्षेत्र के गांव मनेठी में शहीदी दिवस पर 23 सितंबर को शहीद गुलाब सिंह की यादव में खेलकूद प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम में ध्वजारोहण वीरचक्र शहीद गुलाब सिंह की पत्नी सरबती देवी करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण उत्थान-भारत निर्माण संस्था के अध्यक्ष मेजर टीसी राव तथा विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, ब्लॉक समिति चेयरमैन अर्चना यादव, समाजसेवी राव निहाल सिंह, इनेलो के जिला अध्यक्ष डॉ. संजय मेहरा, जिला पार्षद प्रशांत उर्फ सन्नी, पूर्व जिला पार्षद डॉ. अरविन्द यादव होंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से कर्नल वेदप्रकाश यादव मनेठी, कर्नल संजय यादव, आईपीएस दीपक यादव, कैप्टन रोहित कुमार भी शामिल होंगे। इससे पूर्व शुक्रवार को वालीबाल प्रतियोगिता होगी। जिसमें प्रथम आने पर 51 हजार व द्वितीय को 31 हजार रुपये की नकद इनाम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। 23 सितंबर को प्रो कबड्डी प्रतियोगिता होगी, प्रथम विजेता टीम को 31 हजार व द्वितीय को 21 हजार रूप दिए जाएंगे। लड़कों की 100, 800, 1600 व 5 हजार मीटर दौड़ भी करवाई जाएगी। लड़कियों के लिए 100, 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो व बुजुर्ग दौड़ भी करवाई जाएगी। कार्यक्रम में शहीदों की वीरांगनाओं को कमेटी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें