फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति से बनें कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष : चिरंजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहमति से बनें कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष : चिरंजीव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन चुनाव को लेकर रेवाड़ी जिले के बीआरओ किरण रोवलवार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक दिल्ली रोड स्थित सरस्वती गार्डन में ली। यहां कांग्रेस पार्टी के तीन ब्लाक रेवाड़ी शहर, जाटुसाना, नहाड के अध्यक्षों की नियुक्ति के नाम पर चर्चा की गई। उधर बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चिरंजीव राव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। कोई भी पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर ही जीतती है। इसलिए जो कार्यकर्ता चाहते हैं वही पार्टी को करना चाहिए। वहीं उनका दावा है कि यहां कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव एवं उनकी सहमति से पदाधिकारियों की नियुक्ति होनी चाहिए। इस मौके पर हरियाणा महिला कांग्रेस पार्टी की उपाध्यक्ष अमृतकला टिकाणिया, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुशीला, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चौ. हीरालाल, सचिव जवाहर लाल सचदेवा, पूर्व कुलपति उमाशंकर यादव, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के शहरी अध्यक्ष यशबीर नम्बरदार, ग्रामीण अध्यक्ष अनिल पदैयावा, कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सैल के जिला अध्यक्ष प्रमोद कापडीवास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें