फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निर्बाध ट्रेन संचालन के लिए 1500 फॉग सेफ्टी लगाए गए

Fri, 21 Nov 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। सर्दी में कोहरे के कारण रेल संचालन पर प्रभाव पड़ता है। खासकर उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर व बीकानेर मंडलों पर। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने इस बार विशेष प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि धुंध वाले रेलखंडों में सभी ट्रेनों के लोको पायलटों को फॉग सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। पूरे जोन में करीब 1500 डिवाइस लगाए गए हैं। इनमें जीपीएस मैपिंग के जरिए सिग्नलों की दूरी की समय रहते सूचना मिलती रहती है। इससे लोको पायलट ट्रेन की गति नियंत्रित कर सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करते हैं।

कम तापमान में संभावित रेल वेल्डिंग फेलियर की पहले से पहचान कर मरम्मत कार्य पूरा किया जा रहा है। ट्रैक का अनुरक्षण, डेटोनेटर (पटाखे) की उपलब्धता, संकेतकों की पेंटिंग और साइन बोर्डों की चमक बढ़ाने जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं ताकि सिग्नलों की दृश्यता प्रभावित न हो।
विज्ञापन

रेलवे ने ऐसे संवेदनशील रेलखंडों में पेट्रोलिंग की आवृत्ति भी बढ़ा दी है जिससे ट्रैक की लगातार निगरानी हो सके। अधिकारी एवं निरीक्षक लगातार स्टाफ की सतर्कता की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें