फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी स्टेशन पर लगेंगी प्लास्टिक बोतल तोड़ने वाली 15 मशीनें

Tue, 24 Mar 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे जंक्शन पर प्लास्टिक कचरे को खत्म करने के लिए 15 मशीनें लगाई जाएंगी। ये मशीनें प्लास्टिक की खाली बोतलों को तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़ों में तब्दील कर देंगी। इन मशीनों को लगाने का काम इसी महीने शुरू किया जाएगा।
यह योजना उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल की ओर से शुरू की गई है। इसके लिए तीन साल का ठेका दिया गया है। जो कंपनी यह काम करेगी, उसे हर साल 1 लाख 81 हजार 786 रुपये रेलवे को देने होंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्टेशन को साफ रखना और प्लास्टिक कचरे का सही तरीके से निपटान करना है।
विज्ञापन

अक्सर देखा जाता है कि स्टेशन पर खाली प्लास्टिक बोतलें इधर-उधर पड़ी रहती हैं। कुछ लोग इन बोतलों को उठाकर उनमें साधारण पानी भरकर दोबारा बेच देते हैं। अब नई मशीनों के लगने के बाद इन बोतलों को तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा, जिससे उनका दोबारा इस्तेमाल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

दूसरे स्टेशनों पर भी लगेंगी मशीनें
यह सुविधा केवल रेवाड़ी तक ही सीमित नहीं रहेगी। बांदीकुई, किशनगढ़ और फुलेरा जंक्शन जैसे स्टेशनों पर भी 15-15 मशीनें लगाई जाएंगी। इससे पूरे मंडल में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और प्लास्टिक कचरे की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें