फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्राथमिक विद्यालयों के 1470 शिक्षक होंगे प्रशिक्षित

Thu, 12 Jun 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले के सभी पांच खंडों में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इसमें 1470 प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित किए जाएंगे।
जिला एफएलएन समन्वयक चरण सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में कक्षा में शिक्षकों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय बढ़ाने की बारीकियों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इस सत्र में पहली कक्षा से तीसरी कक्षा की पुस्तकों में किए गए बदलावों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

हिंदी विषय के शिक्षण में मौखिक भाषा विकास, डिकोडिंग, प्रवाहपूर्ण पठन और लेखन के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। आदर्श पठन, साझा पठन, संरचनात्मक और रचनात्मक लेखन के बारे में गतिविधियों के साथ कार्य किया जाएगा।
गणित विषय में 4 ब्लॉक मॉडल और निपुण भारत की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करवाया जाएगा। अंग्रेजी विषय शिक्षण के बारे में भी शिक्षण कैसे करवाया जाए, इस पर कार्य किया जा रहा है।
प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमतावर्धन करना और प्रशिक्षण की गतिविधियों को अपने कक्षा-कक्ष में लागू करने के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा, बच्चे कैसे सीखते हैं? कक्षा-कक्ष प्रबंधन, प्रिंट-रिच वातावरण, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक की भूमिका की जानकारी दी जाएगी।
अधिकारियों ने प्राथमिक अध्यापकों से अपील की है कि वे प्रशिक्षण में सीखी गई बातों का लाभ सभी छात्रों तक पहुंचाएं। यह प्रशिक्षण न केवल अध्यापकों की क्षमताओं को बढ़ावा देगा, बल्कि छात्रों को भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

इस आयोजन का नेतृत्व जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद सांभरिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्राचार्य सुभाष चंद्र और जिला परियोजना संयोजक राजेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें