आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सचिवालय में किया प्रदर्शन
रेवाड़ी। विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सचिवालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधान राजबाला ने बताया कि वर्करों को सरकार द्वारा जल्द स्थाई किया जाना चाहिए व समान वेतन दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर सुमित्रा, बीना, किरण देवी, उमेद बाई, रीना, बिमला सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थीं।