कोचिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नारनौल के रेवाड़ी रोड पर सीडीए कैंपस कोचिंग सेंटर का उद्घाटन महंत बालकनाथ, स्वमाी शरणानंद महाराज व कृष्णस्वरूप महाराज द्वारा किया गया। मुख्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सीडीए कैंपस में तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के डायरेक्टर विजय भुरथला ने बताया कि विद्याथियों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए सभी विषयों के अध्यापक काफी अनुभवी हैं।