फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आर्थिक तंगी में परिवार ने छुड़वाई पढ़ाई, आठवीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

Wed, 26 Nov 2025 04:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी धारूहेड़ा (रेवाड़ी)

सार

धारूहेड़ा में आठवीं कक्षा की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। माता-पिता ने आर्थिक तंगी के कारण छात्रा की पढ़ाई छुड़वा दी थी जिस वजह से उसने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
14 साल की लड़की ने किया सुसाइड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-6 के हाउसिंग बोर्ड पार्ट-2 में 14 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा रिंकू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय पहले ही परिजनों ने रिंकू की पढ़ाई छुड़वाई थी। रिंकू का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, इसलिए उसकी स्कूल की फीस जमा नहीं करवा पा रहा था। पढ़ाई बंद होने के बाद वह अंदर ही अंदर टूटने लगी और मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। 

विज्ञापन


बच्ची पढ़ाई में थी होशियार

छात्रा मूल रूप से बिहार के मोतिहारी की रहने वाली थी। वर्तमान में परिवार के साथ धारूहेड़ा में किराये के मकान में रह रही थी। सोमवार को शाम करीब साढ़े छह बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रिंकू को फंदे पर लटका पाया। परिजन तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रिंकू के पांच भाई-बहन हैं। पिता अखिलेश इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं और मां सब्जी की रेहड़ी लगाती है। घटना के समय माता-पिता काम पर गए हुए थे और घर पर रिंकू अकेली थी। बाकी भाई-बहन बाहर खेल रहे थे। परिवार ने आत्महत्या करने का कारण पढ़ाई छूटने को बताया है।
विज्ञापन


पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली थी तो मौके पर जांच पड़ताल की गई। परिवार ने आत्महत्या का कारण बच्ची का मानसिक रूप से परेशान होना बताया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। -महिपाल, जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें