फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 टीमें कर रहीं टीकाकरण, गोवंश की सेहत की हो रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लंपी चर्म रोग वायरस की रोकथाम के लिए बुधवार से गायों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 14 टीमें सबसे पहले गोशालाओं में जाकर काम पूरा कर रही हैं। पहले दिन विभिन्न गोशालाओं में 2704 गायों को टीके लगाए गए। उधर मंगलवार की देर शाम जिले में पशुपालन विभाग को 8600 टीके मिले। जिले में मौजूदा समय 40 हजार गोवंश हैं। पशुपालन विभाग गायों को टीके लगाने के साथ पशुपालकों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपमंडल अधिकारी डा. राजबीर यादव ने बताया कि जिले की 10 से अधिक गोशालाओं के अलावा पशु पालकों को अपने गोवंश की सेहत पर ध्यान रखने के लिए सचेत किया गया है। पशुपालन विभाग जिले की सभी गायों को एंटी वायरस टीके लगवा रहा है। पंजाब, राजस्थान, गुजरात में कुछ जगहों पर पशुओं में गांठदार चर्म रोग वायरस (एलएसडीवी) अथवा लंपी रोग गायों पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। चूंकि राजस्थान के बहुत से गांव हरियाणा की सीमा से सटे हैं, इसलिए सरकार और पशुपालन विभाग का इस वायरस को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है। फिलहाल जिले में इस बीमारी का कोई मामला सामने नहीं आया है।
गोशाला में चलाया टीकाकरण अभियान
धारूहेड़ा। जिले की गोशालाओं में पशुधन को लंपी वायरस से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशु विशेषज्ञ इस रोग को देखते हुए सजग हो गए हैं। धारूहेड़ा क्षेत्र के पशु चिकित्सक धर्मपाल के अनुसार लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) वायरस को लेकर पशुपालन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मामले में एहतियात बरती जा रही है। सबसे पहले गोशाला में गायों को टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

------------------
अधिकारिक पक्ष
- लंपी वायरस की रोकथाम के लिए टीकाकरण चल रहा है। पशुपालन विभाग पूरी तरह सजग है। पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है। सावधानी बरतने की जरूरत है। - डॉ. राजबीर यादव एसडीओ पशुपालन विभाग।
----------------------------
लम्पी से बचाव के लिए गोवंशों को लगाई वैक्सीन
रेवाड़ी। जाटूसना गांव में स्थित शिव मोहन गौशाला में सभी गोवंश को लंपी चर्म रोग वायरस की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा वैक्सीन लगाई जा रही है। पशुपालन विभाग की ओर से यह कार्य पिछले 12 दिनों से चल रहा है। उपचार वेटरनरी सर्जन हरीश यादव, प्रमोद, जितेंद्र, अशोक, करण ने बताया कि लम्पी तेजी से फैलने वाला त्वचा रोग है। इस रोग के होने से बुखार आना, लारा आना, दूध उत्पादन कम होना, दर्दनाक, गांठ वाला रोगं होते है। निमोनिया, गर्भपात आदि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें