फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए 133 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार को नामांकन वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हो गई। जिला परिषद के अलग-अलग वार्डों से 33 उम्मीदवारों ने सोमवार दोपहर बाद अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद जिला परिषद के 18 वार्डों से अब 133 प्रत्याशी मैदान में रह गए। साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन

एडीसी स्वप्निल पाटिल ने बताया कि बुधवार 9 नवंबर को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों तथा शनिवार, 12 नवंबर को सरपंच और पंच पद के लिए सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। यदि किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान (री-पोल) होता है तो वह 12 नवंबर को करवाया जाएगा। इसी तरह किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान (री-पोल) होता है तो वह 14 नवंबर को होगा। सरपंच व पंच पद के नतीजे उसी दिन मतदान के बाद घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे सभी चरणों का चुनाव पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे। रेवाड़ी ब्लॉक में पंचायत समिति में 124 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे, जिनमें 66 पुरुष व 58 महिलाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें