फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की साइकिल यात्रा पहुंची रेवाड़ी, पूर्व सैनिकों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बैटल एक्स डिविजन की 4 जाट बटालियन की 15 सदस्यीय टीम की साइकिल यात्रा अलवर से चलकर वीरवार रेवाड़ी पहुंची, जहां भूतपूर्व सैनिकों के साथ मिलकर कैप्टन धर्मबीर, सूबेदार सुरेंद्र सिंह तथा हवलदार कृष्ण कुमार ने टीम सदस्यों का स्वागत किया। जिला सैनिक बोर्ड की वेलफेयर अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सरिता यादव भी पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट दीपक थापर ने युद्ध वीरांगनाओं व सैनिक परिवारों को पेंशन व अन्य समस्याओं से संबंधित जानकारी दी तथा मौके पर ही उनकी समस्याएं जानकार उन्हें दूर करने के लिए फार्म भरे।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट दीपक थापर ने बताया कि युद्ध वीरांगनाओं व भूतपूर्व सैनिकों को विशेष तौर पर पेंशन को लेकर बहुत सी समस्याएं आती है। आवेदन करते समय भू.पू सैनिक बहुत सी कमियां छोड़ देते हैं, जिससे इन्हें परेशानी आती है। ऐसी ही परेशानियों को दूर करने के लिए सेना की ओर से प्रति वर्ष जागरूकता अभियान चलाया जाता है। उसी कड़ी में वह अपनी टीम में शामिल सूबेदार जयपाल सिंह, नायब सूबेदार गुणपाल, हवलदार सुरेश कुमार, हवलदार राजेश, नायक यशवीर, नायक इंद्रजीत तथा नायक अनिल, लास नायक अनिल कुमार, हवलदार बलजीत, सिपाही भूपेंद्र व विकास के साथ यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वे सीधे तौर पर युद्ध वीरांगनाओं व भूतपूर्व सैनिकों से मिलकर उनकी समस्या का हल करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कल वे झज्जर व रोहतक में इसी प्रकार पहुंचकर वीरांगनाओं व पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके बाद यह यात्रा महेंद्रगढ़, नारनौल, तथा बहरोड़ होती हुई दोबारा से अलवर पहुंचेगी। इस दौरान टीम सदस्यों ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं जानी तथा उन्हें दूर करने के लिए उनके फार्म भरने के साथ-साथ उन्हें आवेदन करना भी सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें