फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। 15 कर्मचारियों को बर्खास्त करने के बाद भी एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। अपनी मांगो को लेकर 15वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। वहीं मंगलवार को 2 कर्मचारियों ने 72 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। इसके साथ धरना भी दिन-रात शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एनएचएम कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी आधा दर्जन मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। प्रदेश स्तरीय यूनियन के आह्वान पर 5 फरवरी से कर्मचारी हड़ताल कर रहे है। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का असर नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं पर तो नहीं पड़ रहा, लेकिन एंबुलेंस सेवा पर सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा हैं। सरकारी एंबुलेंस चालकों के हड़ताल पर होने के कारण रोडवेज कर्मचारी द्वारा एंबुलेंस चलाई जा रहीं है। जिला संयोजक ने बताया कि जिला सचिव पंकज यादव व ब्लॉक सचिव अजय कुमार ने 72 घंटे की भूख की है। एनएचएम कर्मचारी अब मांगे पूरी नहीं होने तक दिन के साथ रात को भी धरना देंगे। जिला प्रधान पंकज यादव ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। इस मौके पर संतोष यादव, प्रवीन यादव, श्याम शर्मा, मुनेश यादव, योगेश, अजय अग्रवाल, जेपी पंडित, राधा यादव, योगेश यादव, सचिन खटाना, डॉ. मनोज, रविंद्र, शर्मिला, रोजश खिच्ची, बबील यादव व कविता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें