फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल 1

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौला स्कूल अपग्रेड कराने की मांग पर आज सांसद से मिलेंगे गुर्जर समाज के लोग
विज्ञापन

बावल। एक सप्ताह पूर्व बगथला स्कूल में पढ़ने वाले कसौली व बखापुर गांव के छात्रों के साथ हुई मारपीट में अभी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। कई दौर की पंचायतों के बाद आपसी भाईचारा कायम रखने में पर तो सहमति बन गई है लेकिन फिर भी तनाव जारी है। वहीं गुर्जर समाज ने कसौला स्कूल बारहवीं तक अपग्रेड कराने की अपनी मुहिम को तेज कर दिया है। शनिवार को बावल के रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जो कि रविवार को दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से मिलेगी।
वीरवार को गढ़ी बोलनी गांव में हुई समझौता पंचायत के बाद शुक्रवार को बखापुर मंदिर में पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में गुर्जर समाज के सात गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें तय किया गया था कि जब तक स्कूल को अपग्रेड नहीं किया जाएगा तब तक बच्चों को बगथला स्कूल में नहीं भेजा जाएगा। इसी के चलते शनिवार को बावल के रेस्ट हाउस में प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें 21 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया । बैठक में कमेटी के गठन से पूर्व समाज के लोग बावल में जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल से भी मिले तथा उनको पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि वे भी इस मामले में सहयोग कर कसौला स्क्ूल का अपग्रेड कराए ताकि बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं है। इसके बाद आयोजित बैठक में सदस्यों का चुनाव किया गया और उनको अधिकार देकर सांसद से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री के सहयोग से स्कूल को फिलहाल अस्थायी तौर पर अपग्रेड करके बच्चों को यही प्रवेश दे दिया जाए। कमेटी में कसौला सरपंच राजपाल, रतिराम, सरपंच कसौली रामसिंह, जगदीश, बलवंत लौधाना, नरेश कुमार कुमार, भरत सिंह , रामसिंह, पूर्व सरपंच इंद्राज सिंह, ताराचंद, रामचंद्र, ईश्वर सिंह, पप्पू प्रधान, बलबीर सिंह राधाकृष्ण सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी बोलनी चौक पर भिड़े ऑटो चालक
बगथला प्रकरण के बाद गांवों के लोगों में कायम अभी मनमुटाव दूर नहीं हुआ है। शनिवार दोपहर को शहर के गढ़ी बोलनी चौक पर लगने वाले बगथला व कसौली गांव के ऑटो चालकों के बीच भी बहस हो गई। हालांकि इस दौरान दोनों गांवों के ऑटो चालकों के बीच काफी बहस बढ़ गई लेकिन बाद में दूसरे चालकों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें