अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के गांव देवलावास में 30 जुलाई को खुला दरबार व रात्रि ठहराव कार्यक्रम 30 जुलाई का निर्धारित किया गया है। खुले दरबार में अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का निपटान करेंगें।
जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को लगाए जाने वाले खुले दरबार में व्यक्तिगत या सामूहिक समस्या का जो भी आवेदन प्राप्त होगा, उसका संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर ही निपटारा करेंगे। सभी विभागों के अधिकारी खुले दरबार में उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे लगने वाले इस खुला दरबार में सायं 6 बजे उपायुक्त अशोक शर्मा व पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल लोगों की समस्याएं सुनेंगे। खुले दरबार में लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।