सीबीआरएन-फायर सुरक्षा सप्ताह 12 से : उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में 12 से 16 फरवरी 2018 तक रासायनिक, जैविक, रेडियोलाजिकल एवं परमाणु-आग (सीबीआरएन-फायर) सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। उपायुक्त पंकज ने बताया कि उपरोक्त अवधि के दौरान सीबीआरएन के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। शहर में अग्नि सुरक्षा पर व्याख्यान और डेमो जबकि नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को नुक्कड़ नाटक, 13 फरवरी को अग्नि सुरक्षा पर व्याख्यान, डेमो और नुक्कड़ नाटक, 14 फरवरी को अग्नि सुरक्षा पर व्याख्यान और डेमो, 15 फरवरी को अग्नि सुरक्षा पर व्याख्यान, डेमो और नुक्कड़ नाटक, 16 फरवरी को अग्नि सुरक्षा पर व्याख्यान, डेमो और नुक्कड़ नाटक द्वारा जागरूक किया जाएगा।