फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिविर में 130 मरीजों ने कराई जांच

Mon, 03 Aug 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में जांच करवाते मरीज। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 130 मरीजों को निशुल्क ओपीडी सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। सभा प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। डॉ. तरुण यादव ने गुर्दा रोग, डॉ. अनिल यादव ने हड्डी रोग, डॉ. गौरव यादव ने सर्जरी, डॉ. गौतम यादव ने नेत्र रोग, डॉ. योगेंद्र यादव ने चर्म रोग और डॉ. अजीत यादव ने बाल रोग से संबंधित मरीजों की जांच की।शिविर के आयोजन में यादव कल्याण सभा के प्रधान रामबीर यादव, जसवंत सिंह, शशि भूषण, अमर सिंह, गोकुल राम, विजय पाल और आनंद सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। दवा वितरण की जिम्मेदारी राजेश और पवन ने निभाई। प्रो. सतीश यादव ने बताया कि 9 अगस्त को यादव कल्याण सभा की ओर से चिकित्सकों के सम्मान में चतुर्थ वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें निशुल्क चिकित्सा शिविरों में सेवाएं देने वाले यादव चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें