कुंड। गांव सीहा निवासी 12वीं कक्षा का छात्र हितेश मंगलवार सुबह करीब पांच बजे से घर से लापता है। परिजनों ने आस-पास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्र की तलाश जारी है। संवाद