फोटो : 2नौकरी के लिए पहुंचे युवा। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। जिला रोजगार कार्यालय की तरफ से सोमवार को सेवा पखवाड़ा के तहत रोजगार मेला एवं रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव ने बताया कि रोजगार मेले में कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें 298 प्रार्थी उपस्थित हुए और 167 युवाओं को जॉब ऑफर दिया गया। 127 युवाओं का मौके पर ही चयन किया गया।
रोजगार मेले के मुख्य अतिथि एमिनेंट पर्सन एवं प्रधान पंजाबी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सुरेंद्र वशिष्ठ ने रहे। सहायक रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने नियोजकों व मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरिकिशन प्रजापति व दीपेश भार्गव भी मौजूद रहे।