फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गाड़ी और मैनपावर पर खर्च होंगे 1.25 करोड़, घर-घर कूड़ा उठाने के लिए 9 बिड आई

Tue, 14 Oct 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 2नई अनाज मंडी मार्ग के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। कूड़ा उठाने की गाड़ी और मैनपावर के लिए नगर परिषद ने दिसंबर तक के लिए शार्ट टर्म टेंडर जारी किया है। इस पर करीब 1.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, घर-घर कूड़ा उठाने के लिए पिछले दिनों लगाए गए टेंडर में 9 बिड आई है। नगर परिषद दीपावली के बाद मंजूरी के लिए यह फाइल मुख्यालय भेजेगी।
विज्ञापन

शहर की सफाई पर 29.28 करोड़ रुपये 5 वर्ष में खर्च किए जाएंगे। शार्ट टर्म टेंडर इस वजह से लगाया गया है ताकि सफाई व्यवस्था बाधित ना हो। अगर 29.28 करोड़ वाली फाइल को मंजूरी मिल जाती है तो 1.25 करोड़ वाले टेंडर को रद्द कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अगस्त में फाइल को रिजेक्ट कर दिया था। पिछली फाइल 29 करोड़ की जगह 39 करोड़ लिखा गया था। उस वक्त बताया गया था कि गलती को सुधारा जाएगा। इसके बाद गलती को सुधारा गया और 9 बिड आई है। इसमें 5 साल के लिए एजेंसी को कार्य करना होगा और कूड़े को रामसिंहपुरा डंपिंग यार्ड तक पहुंचाने का कार्य शामिल है।
विज्ञापन


रेवाड़ी शहर में कुल 31 वार्ड हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ियां 31 वाडों में पहुंचती हैं। नए टेंडर में पूरा शहर कवर होगा। टेंडर की शर्तों के अनुसार 48 ई-रिक्शा, 58 टिपर (टेंपो) और 4 ट्रैक्टर शहर में चलाए जाएंगे। रिक्शा से छोटी गलियों में कचरा उठाया जाएगा। ट्रैक्टरों के माध्यम से कचरे को रामसिंहपुरा साइट पर भेजा जाएगा। शहर से रोजाना करीब 110 टन कूड़ा निकलता है।

रामसिंहपुरा में डंपिंग यार्ड का होगा निस्तारण

रामसिंहपुरा में पुराने पड़े 2.85 लाख टन से अधिक कचरे के निस्तारण के टेंडर को स्वीकृति मिल गई है। करीब 16 करोड़ रुपये से कूड़े के पहाड़ को खत्म किया जाएगा। अगस्त 2023 से पहले नगर परिषद रेवाड़ी की ओर से कचरा निस्तारण का टेंडर नहीं किया गया था। इस वजह से रामसिंहपुरा स्थित साइट पर कचरे का ढेर लगता चला गया। सबसे बड़ी समस्या यह थी कि यहां न केवल रेवाड़ी बल्कि धारूहेड़ा, बावल और मानेसर तक का कचरा लाकर डाला जाता रहा। अब पहाड़ की तरह इकट्ठा हुआ कचरा आसपास के लोगों के लिए परेशानी बन गया है। आसपास के गांवों के लोगों ने इसका विरोध भी किया। टीम ने यहां 2 लाख 85 हजार टन कूड़ा होने का आकलन किया है। अब 16 करोड़ रुपये से कूड़ा निस्तारण किया जाएगा।
-
वर्जन
कूड़ा उठाने वाली गाड़ी और मैनपावर बढ़ाने को लेकर नगर परिषद की तरफ से दिसंबर तक के लिए शार्ट टर्म टेंडर जारी किया गया है। इस पर 1.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। घर-घर कूड़ा उठाने के लिए पिछले दिनों टेंडर लगाया गया था। इसमें 9 बिड आई हैं। नगर परिषद दीपावली के बाद मंजूरी के लिए इस फाइल को मुख्यालय भेजेगी।-अंकित, एक्सईएन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें