रेवाड़ी। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं वीरवार से शुरू हुई। हालांकि, जिले में पेंटिंग विषय की परीक्षा विद्यार्थियों की संख्या कम रही। वीरवार को 10वीं व 12वीं को मिलाकर कुल 123 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिले में कुल 17 हजार 873 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। इनमें से दसवीं के करीब 9 हजार 494 व बारहवीं के कुल 8 हजार 379 विद्यार्थी परीक्षा में देंगे।
10वीं की परीक्षाओं के शेड्यूल के मुताबिक 16 फरवरी को सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, इंट्रोडक्शन तू टूरिज्म, ब्यूटी ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, फूड प्रोडक्शन, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, मल्टीमीडिया, फिजिक फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर, डाटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, डिसीजन थिंकिंग एंड इनोवेशन की परीक्षा होगी। 17 फरवरी को हिंदुस्तानी म्यूजिक, एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी की परीक्षा होगी। 19 फरवरी को संस्कृत तथा 20 फरवरी को उर्दू, बंगाली, तमिल, तेलुगू, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, फ्रेंच की परीक्षा होगी। 21 फरवरी को हिंदी 23 फरवरी को तिब्बतन, तेलुगू, जापानी, भूटिया, स्पेनिश व मिजो की परीक्षा होगी। 24 फरवरी को पंजाबी, सिंधी, मलयालम, ओडीशा की परीक्षा होगी। 26 फरवरी को इंग्लिश और 28 फरवरी को एलिमेंट्स आफ बिजनेस, रीटेल, हेल्थ केयर की परीक्षा आयोजित होगी। 2 मार्च को साइंस, 4 मार्च को होम साइंस, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, 5 मार्च को अरेबिक, जर्मन, रसियन, पर्शियन, नेपाली, लिंबू की परीक्षा आयोजित होगी। 7 मार्च को सोशल साइंस, 11 मार्च को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और बेसिक, 13 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशंस, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा की परीक्षा होनी है।
बारहवीं का परीक्षा शेड्यूल
16 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, शॉर्ट हैंड इंग्लिश, हिंदी, लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस, बैंकिंग अर्ली चाइल्डहुड यर एंड एजुकेशन की परीक्षा होगी। 17 फरवरी को इंजीनियरिंग फिक्स, कथक डांस, ओडिसी डांस, मणिपुरी डांस, हॉर्टिकल्चर, डाटा साइंस की परीक्षा होगी। 19 फरवरी को हिंदी इलेक्टिव और कोर की परीक्षा होगी। 20 फरवरी को फूड प्रोडक्शन, डिसीजन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर की परीक्षा होगी। 21 फरवरी को हिंदुस्तानी म्यूजिक, आटोमोटिव, हेल्थ केयर, कॉस्ट अकाउंटिंग की परीक्षा होगी। 22 फरवरी को इंग्लिश इलेक्टिव, इंग्लिश इलेक्टिव सीबीएसई फंक्शनल इंग्लिश और इंग्लिश कोर की परीक्षा होगी। 23 फरवरी को रिटेल वेब, एप्लीकेशन और मल्टीमीडिया की परीक्षा होगी। 24 फरवरी को टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा होगी। 26 फरवरी को टैक्सेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, की परीक्षा होगी। 27 फरवरी को केमिस्ट्री की परीक्षा होगी। 28 फरवरी को फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड वैलनेस की परीक्षा होगी। 29 फरवरी को ज्योग्राफी, 1 मार्च को योगा, 4 मार्च को फिजिक्स और 5 मार्च को हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल की परीक्षा होगी। 6 मार्च को पेंटिंग ग्राफिक्स, 7 मार्च को लीगल स्टडीज, टेक्सटाइल डिसीजन, 9 मार्च को मैथमेटिक्स व 11 मार्च को नेशनल कैडेट कॉर्न्स (एनसीसी) की परीक्षा 12 मार्च को फिजिकल एजुकेशन, 1 जुकेशन, 13 मार्च को होम साइंस, 14 मार्च को पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, सिंधी, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, ओडीशा, कन्नड़, अरबी, तिब्बती, फ्रेंच, जर्मन, पार्शियन, नेपाली, लिंबू की परीक्षा होगी। 15 मार्च को साइकोलॉजी, 16 मार्च को एग्रीकल्चर, मार्केटिंग, 18 मार्च को इकोनॉमिक्स, 19 मार्च को बायोलॉजी और 20 मार्च को टूरिज्म की परीक्षा होगी। 21 मार्च को फैशन स्टडीज, 22 मार्च को पॉलिटिकल साइंस, 23 मार्च को अकाउंटेंसी, 26 मार्च को उर्दू इलेक्टिव, संस्कृत इलेक्टिव, उर्दू कोर, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन और मांस मीडिया स्टडीज की परीक्षा होगी। 27 मार्च को बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, 28 मार्च को हिस्ट्री, 30 मार्च को संस्कृत, 1 अप्रैल को समाज शास्त्र, 2 अप्रैल को इनफॉरमेशन प्रैक्टिस, कंप्यूटर साइंस, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा होनी है।