फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होमगार्ड को आई नींद, चोरी का आरोपी फरार

Fri, 16 Feb 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए-3) की कस्टडी से एक चोरी का आरोपी फरार हो गया। आरोपी को पुलिस ने जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 3 दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी को एक कमरे में होमगार्ड की निगरानी में छोड़ा था। तभी होमगार्ड को नींद आ गई और आरोपी मौके से भाग गया।
अन्य पुलिसकर्मी इसी केस से जुड़े दूसरे आरोपी से पूछताछ करने में लगे थे। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कराने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। सीआईए-3 में तैनात प्रधान सिपाही महेंद्र सिंह द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक, गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद राजस्थान के खैरथल निवासी मोहन भाट को कोसली थाना में वर्ष 2023 में चोरी के मामले में सीआईए-3 ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद 3 दिन के रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन

इसी मामले में सह आरोपी बल्लूवाड़ा निवासी अमित सोनी को भी सीआईए ने गिरफ्तार किया था। मोहन को अलग कमरे में बैठाने के बाद उसकी निगरानी के लिए होमगार्ड इंद्रजीत को लगाया था। अमित सोनी से दूसरे कमरे में गहनता से पूछताछ की जा रही थी। उससे पूछताछ के बाद जब सीआईए स्टाफ के सदस्य मोहन के सामने अमित को पूछताछ के लिए कमरे में लेकर गए तो मोहन कमरे से गायब था। ये देख पुलिस के भी होश उड़ गए। आसपास मोहन की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने किया केस दर्ज
होमगार्ड से पूछताछ करने के बाद उसने बताया कि उसे नींद आ गई थी, जिस कारण मोहन वहां से फरार हो गया। इसके बाद सीआईए स्टाफ की तरफ से तुरंत सदर थाना में आरोपी मोहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को फिर से काबू करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें