रेवाड़ी। जिले में बुधवार को सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 6 केंद्रों में कराई गई। 1221 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1515 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। 294 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चली। सभी 6 परीक्षा केंद्रों के मुखिया लगातार परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए गस्त करते नजर आए। जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा जीएसएसएस रेवाड़ी, जीजीएसएसएस रेवाड़ी, जीएसएसएस खोल, जीएमएसएसएस जाटूसाना, जीएसएसएस बावल, जीएसएसएस खोल स्थित विद्यालयों में आयोजित की गई थी। अब 20 फरवरी को लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। लेवल-2 की परीक्षा 5 अप्रैल को होगी, जिसका परिणाम 30 अप्रैल को जारी होगा। मई में नया बैच शुरू होगा। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी का ही कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा। सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से नीट और जेईई की तैयारी करवाएगा।
चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगे यह लाभ :
राजकीय विद्यार्थियों के विद्यार्थी राज्य सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग निशुल्क में प्राप्त कर सकेंगे।
एनईईटी और जेईई में अध्ययन करने के इच्छुक विद्यार्थी को निशुल्क रहने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को निशुल्क बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश सरकार खर्च वहन करती है।
जिले के इन केंद्रों पर हुई परीक्षा :
परीक्षा केंद्रकुल विद्यार्थियों की संख्याउपस्थित विद्यार्थी
जीजीएसएसएस, रेवाड़ी213184
जीएसएसएस, रेवाड़ी 182154
जीएसएसएस, कोसली229205
जीएमएसएसएस, जाटूसाना203146
जीएसएसएस, बावल438350
जीएसएसएस, खोल250182
-
सुपर-100 की परीक्षाओं का आयोजन जिले के 6 केंद्रों में हुआ। परीक्षा में 1221 विद्यार्थियों ने भाग लिया है। 20 फरवरी को परिणाम आएगा। लेवल-2 की परीक्षा 5 अप्रैल को होगी, जिसका परिणाम 30 अप्रैल को जारी होगा। 5 मई से नए बैच शुरू होने की संभावना है।
रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी