रेवाड़ी। वीरवार को दिल्ली जयपुर रेलवे ट्रैक पर पकड़े गए निजामुद्दीन निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि निजामुद्दीन एक व्यक्ति दिल्ली से चलकर अजमेर तक पहुंचकर अजमेर के बाद वापस रेलवे ट्रैक से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान वीरवार की सुबह के समय रेवाड़ी के हंस नगर निवासी लोगों ने उसको पकड़ लिया और उसके बाद स्वास्थ विभाग के हवाले कर दिया। उस आदमी ने बताया था कि मरकज में भी शामिल हुआ था। पुलिस विभाग ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन राहत की बात यह है कि कुछ भी हो शुक्रवार को सपना किस किस व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव मिलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।