फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के चलते किसानों को नहीं मिले टोकन , हंगामा, दोपहर दो बजे तक आया नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बिठवाना मंडी में गेहूं बेचने आए किसानों की संख्या अधिक होने से मार्केट कमेटी के प्रबंध कम पड़ गए। किसानों ने टोकन न मिलने पर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक किसान हंगामा करते रहे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों की लाइन लगवाई। महिला किसानों के लिए अलग से लाइन लगवाई गई। लाइनें लंबी होने के चलते सुबह 7 बजे आए किसानों को दोपहर दो बजे तक टोकन मिल पाए।
विज्ञापन

बिठवाना मंडी में बुधवार को भाड़ावास, हरजीपुर,दाना आलमपुर,खेड़ी भीमा, चिमनावास, बोहतावास, रोलियावास, भठेड़ा,अलियावास, कान माजरा के किसानों की गेहूं की खरीद का शेड्यूल था। यह सभी बड़े गांव है। बुधवार को करीब 400-450 किसान गेहूं की फसल बेचने के लिए मंडी पहुंच गए। किसान सुबह 5 बजे से ही आना शुरू हो गए थे। जिसमें महिला किसान भी मंडी पहुंची थी। टोकन देने के लिए केवल एक ही काउंटर बनाया गया था। अव्यवस्था होने के कारण किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। कर्मियों ने हंगामा देखकर टोकन काटना बंद कर दिया। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसानों को समझाया। इसके बाद महिला व पुरुष किसानों के लिए अलग अलग लाइन लगवाई। किसानों की संख्या अधिक होने के चलते सुबह 6-7 बजे आए किसानों को भी दोपहर दो बजे तक टोकन मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें