अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के गांव खरखड़ा निवासी व बीएसएनएल में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत आरके बलवारिया के इंजीनियर बेटे अनूप कुमार ने दहेज रहित विवाह कर समाज में अच्छा संदेश दिया है। अनूप नोएडा स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। उनका विवाह नूंह जिले के गांव सुनारी निवासी श्रीराम की बेटी सोनिया के साथ बौद्ध रीति से विवाह संपन्न हुआ है। दहेज रहित शादी कर समाज के लिए एक अनूठी मिसाल पेश की है।
इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता के अलावा डॉ.अशोक कुमार, डॉ.कमल मेहरा,डॉ. टीसी तंवर, रोहताश सिंह, एलआईसी के प्रशासनिक अधिकारी अजीत सिंह ,एनडीराम, आरएन.सागर, थावर सिंह, जसवंत सिंह, संतलाल चौधरी आदि ने आशीर्वाद दिया।