फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के घर पहुंचकर जताया रोष आज मिलेंगे उपायुक्त से जैतपुर के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच के घर पहुंचकर जताया रोष
विज्ञापन

रेवाड़ी। पटौदी रोड स्थित गांव जैतपुर में रविवार को खुले नाले में गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत के बाद नाले को कवर किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। सोमवार को जहां ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल में उपायुक्त के समक्ष विरोध जताया वहीं बुधवार को ग्रामीणों ने एक बार फिर सरपंच के घर पहुंचकर नाला को जल्द कवर किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस नाले की वजह से न केवल गांव में सफाई अभियान प्रभावित हो रहा है अपितु इसके चलते बच्चे की मौत भी चुकी है। हालांकि बुधवार को गांव में पंचायत का आयोजन होना था जो नहीं हो सकी। इसके बाद गांव के लोग सरपंच मुकेश कुमार के घर पहुंचे तथा उनसे जल्द समस्या के समाधान की मांग की। सरपंच ने कहा कि पंचायत की तरफ से इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने वीरवार को पुन: उपायुक्त से मिलने का निर्णय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें