फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करते दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं कक्षा की परीक्षा में नकल करते दो दबोचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय बोर्ड द्वारा शुक्रवार को आयोजित की गई दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। जिसमें बोर्ड चेयरमैन के उड़नदस्ते ने कोसली व रेवाड़ी के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उड़नदस्ते की टीम ने कोसली उपमंडल के कोसली में प्रश्न-पत्र में नकल के दो मामले पकड़े हैं। बोर्ड के उड़नदस्ता टीम जब विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंची तो हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू की हुई है इसके बावजूद भी केंद्रों के बाहर लोग खड़े रहते हैं। ग्रामीण इलाकों में कुछ पंचायतों ने नकल पर अंकुश लगाने की दिशा में पहल करते हुए पहरा भी शुरू किया हुआ है। बोर्ड अधीक्षक ने बताया कि कोसली के प्रश्न-पत्र उड़नदस्ते ने कोसली से दो मामले पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें