फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार बन गए घोटालों के भागीदार : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार बन गए घोटालों के भागीदार : सुरजेवाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। बावल में पूर्व मुख्यमंत्री बीरेंद्र सिंह की 97वीं जयंती पर आयोजित अधिकार रैली में सुरजेवाला ने पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चौकीदार अब घोटालों के भागीदार बन गए हैं। पीएम बनने से पहले नरेंद्र मोदी के चौकीदार बनकर देश के धन की रक्षा करने के बयान पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने उनको आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पीएनबी घोटाले के दस्तावेज सार्वजनिक हो गए हैं। यह सारे दस्तावेज वर्ष 2017-18 के हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली चुप्पी साधे हैं। घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को छोटा मोदी की संज्ञा देकर उन्होंने कहा कि आखिर यह छोटा मोदी कैसे भागा। छोटे मोदी से पैसा किसने लुटवाया। उसे किसने भगवाया। पूरा देश इसका जवाब मांग रहा है। 22306 करोड़ का छोटा मोदी और मेऊल चौकसी का घोटाला और सात हजार करोड़ रुपये का रोटोमैक घोटाला सामने आ आया है। नौ हजार करोड़ रुपये लेकर विजय माल्या भाग गया। 6400 करोड़ रुपया बैंक ऑफ बड़ौदा का डूब गया।
विज्ञापन


महा अधिवेशन के बाद होगा पार्टी का पुनर्गठन
उन्होंने कहा कि 16 से 18 तक दिल्ली में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। महा अधिवेशन ंके माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश के लिए नया रास्ता, नई सोच और नई दृष्टि का पदार्पण करेंगे। महा अधिवेशन के बाद पार्टी में पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री पद के लिए पूछे सवाल पर कहा कि मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है। मैं अपने आपको छोटा कार्यकर्ता मानता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें