फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहा ठीकरी पहरे के साथ भेजे सेल्फी -

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच हर गांव में लगवाएं ठीकरी पहरा : एसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने सोमवार को खोल पुलिस थानाक्षेत्र के अधीन आने वाले गांवों के सरपंचों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग के बिना पुलिस कुछ भी नहीं है। इसलिए हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझें और गलत होने पर पुलिस को इसकी सूचना दें तो उसे रोका जा सकता है। उन्होंने सरपंचों से अपील की कि सर्दी में हर गांव में ठीकरी पहरा लगवाया जाए। ठीकरी पहरा देने से चोरियों पर अंकुश लगेगा और आपराधिक तत्वों पर लगाम लगेगी। वहीं ठीकरी पहरा देने वाले लोग सेल्फी लेकर साथ लगती पुलिस चौकी प्रभारी को फोटो भेजें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझकर ठीकरी पहरा देने में सहयोग करें।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी कालिया ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर जोर दिया और बेटियों को खूब पढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। इसलिए उनकी प्रतिभा को परख कर आगे बढ़ने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए कलंक है। हम सभी को मिलकर इसे मिटाने की शपथ लेनी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। इस मौके पर एसएचओ बिजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी डहीना जितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी कुंड रण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें