फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्वॉज कॉलेज को जमीन देने के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दक्षिण हरियाणा विकास लोक मंच के पदाधिकारियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के क्षेत्रीय प्रशासक को पत्र लिखकर सेक्टर 20 में राजकीय ब्वॉज कॉलेज रेवाड़ी के लिए 15 एकड़ भूमि अलॉट करने की मांग की है। मंच के महासचिव प्रो. रणबीर सिंह ने इस संबंध में हुडा प्रशासक को पत्र लिखकर बताया कि इस कॉलेज के लिए 5.32 एकड़ भूमि बहुत कम है। यह कॉलेज एक जनहित का मामला है और भविष्य में यह कॉलेज एक स्वायत्त संस्था बनेगी। इसके अलावा राजकीय कन्या महाविद्यालय सोनीपत को सेक्टर में 10 एकड़ जमीन अलॉट की गई है जबकि रेवाड़ी व सोनीपत दोनों जिले एनसीआर क्षेत्र में आते हैं। रेवाड़ी के सेक्टर 20 में 15 एकड़ भूमि भी उपलब्ध है। इसके बावजूद सरकार रेवाड़ी के राजकीय ब्वॉज कॉलेज के लिए 15 एकड़ भूमि अलॉट नहीं कर रही हैं। उन्होंने बताया कि संभवत: मुख्यमंत्री अगले साल 26 जनवरी को इस कॉलेज का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने जनहित, युवा हित और समाजहित में भूमि अलॉट करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें