शिविर में मरीज की जांच करते डॉक्टर। स्रोत : सभा
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 120 मरीजों ने जांच कराई। मरीजों को मुफ्त में दवाएं दी गईं। प्रो. सतीश यादव ने बताया कि डॉ. तरुण यादव, डॉ. आत्म प्रकाश, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. कंचन यादव और डॉ. योगेंद्र यादव ने निशुल्क ओपीडी सेवाएं दीं। इस मौके पर प्रधान रामबीर यादव, जसवंत सिंह, अमर सिंह, गोकल राम, विजय पाल, भगवान सिंह और अशोक मौजूद रहे।