फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में पहुंची 12 समस्याएं, सात का निदान

Thu, 11 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाल भवन में बुधवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इसमें मुख्य संसदीय सचिव जेल एवं राजस्व विभाग श्याम सिंह राणा ने शिरकत की।
विज्ञापन


इस बैठक में शिकायत करने वाले फरियादियों की संख्या काफी कम रही। बैठक में आलम यह था कि कई कुर्सियां खाली ही पड़ी दिखाई दीं। जबकि इससे पहले तक होने वाली बैठक में जब पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह अध्यक्षता करते थे तो कुर्सियां भरने के अलावा लोग खड़े होकर जनसमस्या में अपनी फरियाद लेकर बैठते थे।

हालांकि इसका कारण उनके लोकल समर्थकों या जान-पहचान के लोग होने की समस्या होती थी। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव जेल एवं राजस्व विभाग श्याम सिंह राणा ने मौके पर 12 फरियाद सुनीं, इनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


-रामपुरी गांव में सामने आई पेंशन की टेंशन
कष्ट निवारण समिति की बैठक में फरियाद सुनवाई के दौरान ही एक बार फिर पेंशन की टेंशन सामने आ गई। पहले से ही तय फरियादों के बीच में ही गांव रामपुरी की करीब दर्जन भर महिलाएं समिति अध्यक्ष श्याम राणा के सम्मुख खड़े हो गईं। महिलाओं का कहना था कि इतना समय होने के बावजूद उनकी पेंशन शुरू नहीं हुई।

इस पर मौके पर ही समाज कल्याण अधिकारी को बुलाकर महिलाओं की समस्या को लेने के साथ ही जल्द से जल्द निदान करने का आदेश दिया गया। इसके अलावा सिंचाई विभाग में डीसी रेट पर रहे कर्मी धर्मबीर ने भी पौने पांच साल की नौकरी से हटाए जाने की समस्या रखी। अध्यक्ष ने डीसी से कर्मी के रोजगार की व्यवस्था करने को कहा।

भारतीय सेना में की देशसेवा, करना पड़ेगा मेडल वापस
गुलाबी बाग निवासी आनंद प्रकाश की ओर से दी गई पहली दरख्वास्त में था कि वह भारतीय सेना में देशसेवा के लिए मेडल प्राप्त फौजी रहा है। बावजूद उसके पुलिस महकमे से किसी की भी झूठी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर प्रताड़ित किया जाता है। जबकि उसकी दरख्वास्त पर कार्रवाई पूछो तो उल्टा उसे ही प्रताड़ित किया जाता है। यही रहा तो वह दिए गए मेडल वापस करने को मजबूर होगा। इस मामले में परिवादी के न पहुंचने पर मामले की सही जांच के लिए एसपी से कहा गया।
--------
ट्यूबवेल कनेक्शन समेत अन्य कई मांग भी सामने
इसके अलावा बिजली निगम एसडीओ द्वारा 8 माह बीतने के बावजूद ट्यूबवेल का कनेक्शन नहीं देने की शिकायत बेरली कलां निवासी जसवंत ने दी थी। इस पर एक्सईएन ने बताया कि साझे की जमीन में साझेदारों ने आपत्ति जता दी थी। करीब बीस मिनट तक मौके पर ही हल निकालने का प्रयास करने के बावजूद नतीजा नहीं निकलने पर तहसीलदार को मामला सौंपते हुए निस्तारण के लिए कहा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा चौक पर कूड़ा डालना और शिकायत करने पर रात को गाली-गलौच मामले में कार्रवाई के लिए डीडीपीओ व एसपी को कहा गया। वहीं जटवाड़ा मोहल्ले के शख्स ने बावल मार्केट कमेटी द्वारा नक्शा कहीं और सब्जी की दुकान कहीं और लगने की शिकायत की। जिस पर अतिक्रमण तुरंत प्रभाव से हटवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें