रेवाड़ी। रोहतक लोकसभा क्षेत्र में आने वाले रेवाड़ी जिला के कोसली सैगमैंट के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर अर्जुन प्रधान आईआरएस ने वीरवार को जिला सचिवालय में अकाउंटिंग टीम, वीडियो सर्विलांस टीम व वीडियो व्यूविंग टीम के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने को कहा।
उन्होंने कहा कि अकाउंटिंग टीम रैली में किए गए खर्चें का रेट लिस्ट के अनुसार मूल्यांकन करेगी। कैश और शराब पकड़े जाने पर आयकर विभाग व आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार करेगी। बैठक में बताया गया कि असिस्टेंट एक्पेडिंचर आब्जर्वर विडियो टीम, एकाउंटिंग टीम, मीडिया मोनिटरिंग टीम, कन्ट्रोल रूम व कॉल सेन्टर, फलाईंग स्क्वायड तथा स्टेटिक सर्विलांस टीम से सूचनाएं प्राप्त करने के पश्चात चुनाव खर्च आब्जर्वर को रिकार्ड सहित रिपोर्ट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे। फ्लाईंग स्क्वायड नगदी, फ्लाईंग स्कवायड आदि की रिपोर्ट प्रतिदिन भेजना सुनिश्चित करेंगे। स्टेटिक सर्विलिएंस टीम एसएसटी नाकों पर चेकिंग तथा निर्धारित प्रोफोर्मा में रिपार्ट देना सुनिश्चित करेंगे। वीएसटी विडियो सर्विलांस टीम सभी रैली, पैम्पलेट, होर्डिंग्स आदि की रिपोर्ट प्रतिदिन देना सुनिश्चित करेंगे। वीवीटी वीडियो व्यूईंग टीम प्रतिदिन की कार्यवाही देखने उपरांत सीडी बनाएंगे तथा शैडों रजिस्टर में इन्द्राज करेंगे।
बैठक में एआरओ एवं एसडीएम कोसली अमरदीप जैन, नगराधीश रविन्द्र यादव, नायब तहसीलदार चुनाव दलीप, चुनाव कानूनगो सुनील डांगी, सहायक खर्चा पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह, विडियो सर्विलांस टीम के सदस्य नरेन्द्र गुलिया व कृष्ण कुमार, वीडियो व्यूविंग टीम के सुनील कुमार, राजेश कुमार व राजकुमार, अकाउंटिंग टीम व एक्सपेंडिचर टीम के शिव कुमार, देवेन्द्र कुमार, लच्छीराम उपस्थित रहे।
इसके उपरांत चुनाव पर्यवेक्षक अर्जुन प्रधान ने डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा के साथ भी चुनाव की तैयारियों बारे विचार-विमर्श किया।