‘मनुष्य तू बड़ा महान है’ कार्यक्रम 20 फरवरी को
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
वीर भगत सिंह युवा संगठन के तत्वावधान में आरबीएस मॉडल पब्लिक स्कूल, रामपुरा रोड पर प्रेरणा व देशभक्ति का कार्यक्रम ‘मनुष्य तू बड़ा महान है’ 20 फरवरी मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने बताया कि स्कूल के निर्देशक विमल सिन्हा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्राचार्य रितु ओबराय कार्यक्रम की स्वागत अध्यक्ष रहेंगी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके गौरवशाली अतीत से परिचित कराकर बताया जाएगा कि हमारे महान भारत में जहां बचपन में ही बालक शेरों के मुंह में हाथ डालकर उनके दांत गिना करते थे। हम उन्हीं ऋषियों की संतान अपनी शक्तियों का स्मरण करें व भारत माता को फिर से विश्व गुरू के आसन पर सुशोभित करें। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को संगठन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।