फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के पकौड़ों को लेकर दिए बयान पर इनसो का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले विधायक फिर भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यालय में रखे पकौड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पकौडे़ बेचने को लेकर दिए बयान पर शनिवार को इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के निर्देश पर इनसो कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इनसो कार्यकर्ता पहले शहर के ब्रास मार्केट में एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के कार्यालय पर पहुंचे। यहां विधायक के नहीं मिलने पर इनसो कार्यकर्ता उनके कार्यालय में पकौड़े रखकर आए। इसके बाद इनसो कार्यकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के कार्यालय पर पहुंचे। वहां भी नारेबाजी कर पकौड़े रखे गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे इनसो के जिला प्रधान सतेंद्र झाबुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेरोजगारी से अच्छा पकौड़े बेचने का बयान देकर देश के करोड़ों पढ़े-लिखे युवाओं से मजाक किया है। सरकार आने से पूर्व नरेंद्र मोदी ने युवाओं से कई वादे किए थे। लेकिन सत्ता मिलने के बाद सभी वादों को भूल गए। सरकार के पास युवाओं के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री युवाओं को रोजगार देना तो दूर अपने बयान के माध्यम से उनके जले पर नमक छिड़क रहे हैं। इनसो प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र लांबा ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार ने अभी तक कितने युवाओं को रोजगार दिया है इस पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग से वादाखिलाफी की है। में युवा इस सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव ज्योति सांगवान व संदीप कुमार, बावल हलका प्रवक्ता राजू चौधरी, मीरपुर यूनिवर्सिटी अध्यक्ष रवि मसीत, नवीन शर्मा, जलदीप शेखपुर, साहिल राव, सचिन खत्री, उमेश शर्मा, पंकज महलावत, कुणाल, राहुल, अभिमन्यु सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें