फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश व प्रदेश का नाम ऊंचा करें:

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने हुनर का प्रयोग कर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं : आरती राव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अंतर्राष्ट्रीय शूटर आरती राव का कहना है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए अपने हुनर का प्रयोग करें। अपनी कला की प्रस्तुति देकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। आरती राव रविवार को रेवाड़ी में दो दिवसीय महिला उद्यमी प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि लघु उद्यम के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। इससे महिलाएं आर्थिक और सामाजिक तौर पर मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने छात्राओं की स्नातक सत्र तक की राजकीय महाविद्यालयों व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में ट्यूशन फीस माफ की हुई है। महिलाओं को चाहिए की वे अपनी लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाएं और लड़कों व लड़कियों में कोई भेदभाव न समझें। उन्होंने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं हैं। आरती राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने जनवरी 2016 में अपने मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता और कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने में एक मार्गदर्शक भूमिका निभाने की सराहना की है। उन्होंने लिंगानुपात में और अधिक सुधार लाने की बात को बढ़ाकर कहा कि हमें समाज में लिंगानुपात की संख्या बराबर करनी है।
राव ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये हुए हैं। हमें इन कार्यक्रमों का लाभ उठाना चाहिए। महिलाओं के विकास और उन्नति के लिए हरियाणा कन्या कोष स्थापित किया गया है। संयोजक लघु उद्योग भारती चांदनी चांदना ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को जानें तथा अपने आप को कभी भी असहाय न समझें। इस महिला उद्यमी प्रदर्शनी में अपने उत्पाद प्रदर्शित कर महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रमुख मंजू बाला ने कहा कि महिला उद्यमी प्रदर्शनी में आकर आरती राव ने महिलाओं का मान बढ़ाया है। पूर्व जिला प्रमुख सुरेश देवी ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुरूषों को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने की आवश्यकता है। महिलाओं को प्रोत्साहित करना समाज को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हवाई जहाज व रेल गाड़ियां तक चला रही है इससे साबित होता है कि महिलाओं को यदि प्रोत्साहित किया जाए तो वे राजनीति, खेल, शिक्षा में ओर आगे तक जा सकती है। इस अवसर पर जिला पार्षद शशि बाला, कांता, सरिता यादव, नेहा सहित अनेक महिला पदाधिकारी भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें