कोसली। कोसली के श्री श्याम मंदिर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का कोसली के डीएसपी जयसिंह ने रिबन काट कर शुभारंभ किया तथा रक्तदान करने वालों को बैज लगा कर सम्मानित किया। शिविर में 112 युनिट रक्त एकत्र किया गया।
इस मौके पर डीएसपी जयसिंह ने कहा कि रक्त दान सबसे बड़ा दान है। जानकारी देते हुए श्री श्याम सेवा मन्दिर कमेटी के लीलू स्वामी प्रधान ने बताया कि रेवाड़ी से आई डाॅ. मनीष, डाॅ. नरेश व गौरव के नेतृत्व में टीम ने रक्त एकत्र किया। व्यापार मण्डल के प्रधान सुभाष गर्ग ने कहा कि एक स्वस्थ युवक हर तीन माह बाद रक्तदान कर सकता है। व्यापार मण्डल की तरफ से मण्डल प्रधान सुभाष गर्ग ने डीएसपी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेन्द्र झाडोदिया, ईश्वर गर्ग, विजय सिंगला, कपूर बंसल, राजेन्द्र जांगड़ा के साथ-साथ श्री श्याम सेवा मण्डल कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।