फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में हेमंत और पूनम अव्वल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
डहीना स्थित विवेकानंद डिग्री पीजी कॉलेज में छठी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी शरणानंद महाराज ने की। मुख्य अतिथि डा. टीसी राव थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय कॉलेज कनीना के प्राचार्य डा. इंद्रजीत सिंह यादव थे। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। आयोजित 100 मीटर की दौड़ में हेमंत और हेमंत यादव, लड़कियों में पूनम व स्वाती ने क्रमश प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में हेमंत यादव ने प्रथम और लड़कियों में पूनम प्रथम, स्वाती ने द्वितीय व अनुराधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में अमित ने प्रथम और लड़कियों में स्वाती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार शॉटपुट में अलीश प्रथम, गुलशन द्वितीय व शुभम ने तृतीय, लड़कियों में अंशु ने प्रथम, खो-खो, जेवलिन थ्रो व लांग जंप में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन रामानंद यादव, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके शर्मा, संस्था के डायरेक्टर आशा यादव, एडवोकेट सुधीर यादव, गजे सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता दादा जयपाल ने बच्चों को संबोधित किया। मंच संचालन एमएसी कैमेस्ट्री फाइनल ईयर के छात्र संदीप ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें