फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को आय दोगुनी करने के बताए उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को आय दोगुनी करने के बताए उपाय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
खंड खोल क्षेत्र के गांव खालेटा में कृषि विभाग की तरफ से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कृषि विकास अधिकारी सीहा डा. विकास ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विश्वजीत और डॉ. अनिल थे। शिविर के दौरान खंड खोल की तरफ से खंड कृषि अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने किसानों को उनकी आय दोगुनी करने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। इसमें सब्जी उत्पादन, बायोगैस प्लांट आदि शामिल हैं। इसके साथ कृषि अधिकारी कुंड डॉ. विनीत ने किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों से अवगत कराया। डॉ. मनोज ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया और मृदा जांच के लिए प्रेरित किया। डॉ. विकास ने किसानों को बायोगैस प्लांट से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। बायोगैस प्लांट लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. विश्वजीत ने किसानों को सरसों की फसल की अच्छी पैदावार लेने के लिए उपाए बताए। साथ ही सरसों में कीट और बीमारियों से होने वाले नुकसान से बचने के उपाए विस्तार से बताए। डॉ. अनिल ने किसानों को गेहूं की फसल में होने वाली बीमारियों व कीटों से छुटकारा पाने के तरीके बताए। इसके साथ डॉ. विजय ने किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलने वाली अनुदान राशि के बारे में विस्तार से समझाया। शिविर में किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें