फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले के 11 स्कूल बने सीएमईईई, विद्यार्थियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

Wed, 27 May 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 250 सीएमईईई (मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी शिक्षा विद्यालय) स्कूलों की सूची जारी कर दी है। इस योजना के तहत रेवाड़ी के 11 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार इन स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां स्मार्ट क्लासरूम, बेहतर आधारभूत ढांचा, प्रशिक्षित शिक्षक और शुरुआती स्तर से अंग्रेजी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सकें।
दरअसल, लंबे समय से सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर सुधारने की मांग उठती रही है। अब चयनित स्कूलों में आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके तहत विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, बेहतर लैब, पुस्तकालय और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

यदि इन स्कूलों में तय मानकों के अनुसार सुविधाएं विकसित होती हैं तो इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
इंसेट
बोर्ड से संबद्धता
चयनित सभी विद्यालय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध रहेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षाएं बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित होंगी।
अधिसूचना जारी होने की तिथि से ये सभी विद्यालय सहशिक्षा संस्थान के रूप में कार्य करेंगे। यानी लड़के और लड़कियां दोनों एक साथ शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इन विद्यालयों में कक्षा 2 अनिवार्य रूप से अंग्रेजी माध्यम में संचालित की जाएगी। वहीं कक्षा 2 से आगे हिंदी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग सेक्शन चलाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को अपनी पसंद के अनुसार पढ़ाई का विकल्प मिल सके।

कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं
स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित निधियों के अलावा विद्यार्थियों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क या वित्तीय योगदान नहीं लिया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
-
स्क्रीनिंग प्रक्रिया से होगी शिक्षकों की तैनाती
मॉडल संस्कृति स्कूलों और पीएमश्री स्कूलों की तर्ज पर चयनित स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए विधिवत स्क्रीनिंग प्रक्रिया अपनाई जाएगी ताकि योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित हो सके।
-
क्लस्टर विकास के लिए हब स्कूल
चयनित स्कूल अपने क्षेत्र में हब स्कूल के रूप में कार्य करेंगे। यहां से आसपास के स्कूलों को शैक्षणिक सहायता, संसाधन और विशेषज्ञता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पूरे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन


-
जिले के चयनित स्कूलों की सूची:

बावल ब्लॉक
राजगढ़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
बगथला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
शहीद सूरजभान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बालावास

जाटूसाना ब्लॉक
शहीद जगदीश चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोटला कलां
शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कंवाली

खोल एट रेवाड़ी ब्लॉक
खोल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
सीहा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
-
नाहड़ ब्लॉक
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट आकाश यादव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली
झाड़ौदा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
-
रेवाड़ी ब्लॉक
शहीद नरेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नंदरामपुर बास
शहीद दीनदयाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें