फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 पुलिसकर्मी सम्मानित

Sat, 16 Aug 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो:17रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते हुए। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में शुक्रवार को आयोजित जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में आईजीपी नाजनीन भसीन, डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा समे अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में 12 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया।
विज्ञापन

परेड में पुलिस की महिला पुलिस टुकड़ी ने प्रथम, एनसीसी सैनिक स्कूल ने द्वितीय और स्काउट्स जेएनवी नैचाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि राव नरबीर सिंह ने 11 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में पीएसआई संगीता, पीएसआई नितिश कुमार, पीएसआई कर्ण सिंह, एएसआई अमित कुमार, एचसी दिनेश कुमार, सिपाही रजनेश रत्न, सिपाही दिनेश कुमार, सिपाही मनोज कुमार, सिपाही पवन कुमार, सिपाही नरबीर व एसपीओ सुरेश कुमार शामिल रहे। आईजीपी नाजनीन भसीन व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें